पूर्वोतर सीमा रेल
(निर्माण संगठन)

श्रीमती विजया कान्त ने पूर्वोत्तर सीमा रेल, निर्माण संगठन के नए महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया |

 

श्रीमती विजया कान्त ने 6 जनवरी, 2011 को पूर्वोतर सीमा रेल, निर्माण संगठन के महाप्रबंधक के पद का कार्यभार ग्रहण किया | वे मद्रास विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं | वे 1975 आईआरएएस बैच की अधिकारी हैं और दिनांक 14.07.1976 को भारतीय रेल में शामिल हूई | इन्होंने दक्षिण रेल  /  ओपन लाइन तथा निर्माण के विभिन्न  पदों पर कार्य किया और वर्ष 1994-95 के दौरान वे पूर्वोत्तर सीमा रेल, निर्माण संगठन में वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी बनी | इन्होंने 24.04.1997 से 23.10.2020 तक चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन  लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक / सतर्कता के रूप में भी कार्य किया | उस दौरान इन्होंने वहां सतर्कता संगठन में पद्धति सुधरने के लिए कई पहल की थी | वे अपने कार्य के विस्तृत ज्ञान तथा ब्यौरे में जाने की सतर्क मनोयोग के लिए जानी जाती ह | दक्षिण रेलवे पर वित्त सलाहकार एवं मुख्या लेखा अधिकारी / ओपन लाइन के रूप में दो साल कार्य करने के पश्चात इन्होंने मार्च 2010 में सलाहकार के रूप में रेलवे बोर्ड में कार्यभार ग्रहण किया था | वे एक प्रकृति प्रेमी हैं और जीव - जन्तुओं पर निर्मम अत्याचारों के विरुद्ध चल रहे आंदोलन की वे एक प्रमुख कार्यकर्ता ह|